वैभव सूर्यवंशी का नहीं हुआ डेब्यू, 2023 के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी, देखिए भारत की प्लेइंग XI
नई दिल्ली, जून 26 -- भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज आज 26 जून, शुक्रवार को बेलफास्ट में होने जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय प्लेइंग में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 2023 के बाद पहली बार श्रेयस अय्यर भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा बने हैं। हर्षित राणा की टी-20 सेटअप में वापसी हुई है। वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को एक साथ टीम में रखा गया है। आज के मैच में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैममन होंगे। यानी सलामी जोड़ी के रूप में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। वैभव को अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ईशान किशन भारतीय विश्व कप की टीम का हिस्सा थे और तीसरे नंबर पर वही बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। सूर्यकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.