नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भारतीय डोमेस्टिक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली के एक और संस्करण का आगाज शनिवार, 14 नवंबर 2026 से हो रहा है। यह टूर्नामेंट 15 वर्षीय वंडर बॉय के लिए ऐतिहासिक है। वे सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार टीम के कप्तान चुने गए हैं। आज उनकी टीम का मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में रौषाष्ट्र की टीम से है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे टी-20 क्रिकेट में पूरी दुनिया में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड डोमेस्टिक ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानक...