नई दिल्ली, मई 8 -- IPL 2026 Orange Cap- राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर होने की कगार पर हैं। आरआर को इस समय एक हफ्ते का ब्रेक मिला हुआ है। 1 मई के बाद उनका कोई मैच नहीं हुआ है। राजस्थान अपना अगला मैच 9 मई को खेलने वाली है। यह एक हफ्ते का ब्रेक वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर कर सकता है। फिलहाल 15 साल का यह खिलाड़ी 404 रनों के साथ 5वें पायदान पर है, मगर कई खिलाड़ी उनके लिए अब खतरा बन गए हैं। आईए जानते हैं- यह भी पढ़ें- LSG vs RCB आखिरी ओवर का रोमांच, ऋषभ पंत की जिद कर गई कमाल; दिग्वेश राठी बने हीरोवैभव सूर्यवंशी के साथ टॉप-5 में ये खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में 404 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उनके ऊपर ईशान किश...