नई दिल्ली, जून 2 -- 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कोहराम मचाया है। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड कायम किया था। कई अवॉर्ड उनको आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद मिले, लेकिन अब फैंस को इंतजार है कि यूनिवर्सल बेबी बॉस यानी वैभव सूर्यवंशी कब मैदान पर नजर आएंगे। आईपीएल 2026 से पहले अंडर 19 क्रिकेट में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अच्छी खासी फैन फॉलोइंग अर्जित कर चुके हैं। ऐसे में सभी इंतजार कर रहे हैं कि वे कब और किस दिन मैदान पर उतरेंगे? आखिरी मैच आईपीएल 2026 में उन्होंने 29 मई को खेला था, जो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच क्वालीफायर 2 था। उस मैच में वह शतक स...