लखीसराय, जून 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सनातन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में सोमवार देर शाम पीरी बाजार में वैभव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

समारोह का उद्देश्य मुख्य वक्ता सह संघ के बिहार प्रभारी नितीश कुमार सिंह ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए गांवों के समग्र विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सनातन सांस्कृतिक संघ जाति एवं वर्ण से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और सनातन एकता के लिए कार्य कर रहा है। देशभर में सनातन एकता यात्रा, गंगा आरती तथा अयोध्या दर्शन जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

समग्र ग्राम विकास योजना उन्होंने संघ की 'समग्र ग्राम विकास योजना' टीवीडीपी की जानकारी देते हुए बताया कि इसे...