वैभव के प्रयास नाकाम, लखनऊ ने कानपुर को हराया
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मऊ में एक से आठ अगस्त के बीच चल रही जूनियर स्टेट ब्वॉयज फुटबाल चैम्पियनशिप में सोमवार को कानपुर मंडल ने अपना दूसरा मुकाबला लखनऊ मंडल के खिलाफ खेला। कड़े संघर्ष के बावजूद कानपुर को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कानपुर के गोलकीपर वैभव तिवारी ने पूरे मैच में कई शानदार बचाव किए। मौके पर टीम के साथ सचिव अजीत सिंह, अमित नारंग, शेख जावेद, देबुजीत सिंह यादव और शैलेंद्र रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.