वैन सवारों ने नाबालिग छात्रा को अगवा किया, दो घंटे बाद बेसुध छोड़कर भागे
लखनऊ, मई 14 -- बीकेटी के निजी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा (13) को गुरुवार सुबह वैन सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। करीब दो घंटे तक वैन सवार छात्रा को घुमाते रहे। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जानमाल की धमकी देकर चुप करा दिया। फिर अपहरणकर्ता छात्रा को महिगवां के गाजीपुर गांव के पास उतारकर फरार हो गए। छात्रा ने एक राहगीर की मदद से परिजनों के मोबाइल पर सूचना दी। मौके पर परिजन और पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। पिता की तहरीर पर महिगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिगवां के भेंसी गांव निवासी किसान की बेटी रोजाना साइकिल से गांव से निकलकर बांके नगर चौराहे पर पहुंचती है। वहां साइकिल खड़ी करके स्कूल वैन से बीकेटी स्थित निजी स्कूल जाती है। रोजाना की तरह वह गांव से स्कूल के लिए निकली, लेकिन बांके नगर चौराहे पर नहीं पहुंची। बीच रास्ते में ही छात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.