औरैया, जनवरी 16 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर स्थित गांव पिपरौली शिव के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे ओमनी वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे व्यायाम कर रहे युवक सहित पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन कानपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिपरौली शिव निवासी अभिनव पुत्र संतोष दुबे जो सड़क किनारे व्यायाम कर रहे थे, घायल हो गए। इसके अलावा वैन में सवार हुसैन नगर, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज निवासी संदीप, सुमन देवी, विकास और पूजा भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सहार भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को घर भेज दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने...