दरभंगा, जून 17 -- मनीगाछी। अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोल के विरुद्ध जे ई अजित कुमार ने नेहरा थाना में पिक अप के चालक पर पैंतीस हजार सात सौ पैंसठ रुपए के हर्जाना का मामला दर्ज कराया है। सकरी क्षेत्र के बिजली विभाग के जे ई अजित कुमार ने थाना को दिए आवेदन के अनुसार गत 16/17 जून की देर रात सकरी की ओर आ रहे पिक अप के चालक ने राघोपुर पुर गांव में सड़क किनारे एक बिजली पोल में ठोकर मारी जिससे पोल टूट कर गिर गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे नेहरा थाना के रात्रि गश्ती दल के बलों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। यह भी पढ़ें- वैन की ठोकर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने को लेकर हर्जाना का मामला दर्ज सूचना पाकर इस फीडर की बिजली काट दी गई और क्षति का आकलन कर गाड़ी चालक के विरुद...