लखनऊ, दिसम्बर 12 -- सरोजनीनगर में हुआ हादसा साइकिल से स्कूल जा रही थी छात्रा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। तेज रफ्तार वैन की टक्कर से सरोजनीनगर में गुरुवार सुबह साइकिल सवार कक्षा छह की छात्रा प्रियांशी सिंह (13) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सरोजनीनगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमौसी गांव निवासी सुजीत सिंह नादरगंज में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी प्रियांशी अमौसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्रीविनायक कान्वेंट स्कूल से कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार ईको वैन चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। प्रियांशी साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वैन लेकर भाग निकला। घायल प्रियांशी को राहगीरों...