रायबरेली, मई 1 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली रोड पर ठकुराइन खेरा गांव के निकट शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे एक मारुति वैन व बोलेरों मे आमने-सामने हुई भिड़न्त में मारुति सवार चार लोग घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को घर भेज दिया जबकि दो को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिल ऐरिया थाना क्षेत्र के सराय मुगला निवासी महेश कुमार (29 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ, इसी थाना क्षेत्र के उमरा गाँव निवासी श्रीपाल (26 वर्ष) पुत्र श्रीराम, बृजलाल (45 वर्ष) पुत्र धनई व रामानन्द (35 वर्ष) पुत्र धनई मारुति बैन मे बैठ कर गुरुबख्शगंज की ओर जा रहे थे। ग्राम ठकुराइन खेरा मजरे सताँव के पास सामने आई तेज रफ्तार बुलेरो ने वैन मे जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद बोलेरो चालक मय ...