समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने बीते करीब 10 दिनों से गायब एक नाबालिग किशोरी को बाजार से बरामद किया है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि बीते 16 अप्रैल को लड़की थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसमें सरायरंजन क्षेत्र के कृष्ण पासवान के पुत्र मोती कुमार को आरोपित किया था। इस मामले में पुलिस की दबिश के बाद लड़की की बरामदगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...