समस्तीपुर, फरवरी 26 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने 3.5 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को समेत कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में चकले वैनी पंचायत ंके वार्ड-4 निवासी चन्देश्वर महतो के पुत्र समीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दहेज प्रताड़ना मामले में कोर्ट के वारंटी मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के सुरेन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मामले में गिरफ्तार आरोपितो को अग्रेतर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...