प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनगणना 2027 की तैयारियों की गुरुवार को एनआईसी कक्ष में समीक्षा की। डीएम ने कहा कि लोग तय किए गए जिम्मेदार लोगों से अपनी जानकारी शेयर करें, अवैध लोगों से जानकारी न शेयर करें। डीएम ने बताया कि इस बार गणना डिजिटल होगी। लोग स्व गणना कर अपनी जानकारी भारत सरकार की ओर से जारी पोर्टल पर दे सकते हैं, इसमें पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। इसके साथ ही एक आईडी मिलेगी। जब गणनक पहुंचेंगे तो इसे दिखाना होगा।डीएम ने कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के समय प्रगणक मुख्य रूप से मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं व परिसंपत्तियों से सम्बन्धित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले सभी स्तरों पर प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी सीएमएमएस पोर्टल पर...