कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- डीएम ने शुक्रवार को जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराई जाए। मानक विहीन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किया जाए। उन्होंने ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के किसी भी विद्यालय वाहन का संचालन न होने पाए। पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर प्रत्येक विद्यालय स्तर पर परिवहन यान सुरक्षा समिति का औपचारिक गठन सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालय के स्वामित्व अथवा अनुबंध पर संचालित प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से एक परिचर की व्यवस्था...