सीवान, फरवरी 20 -- हुसैनगंज। प्रखंड के प्रसिद्ध वैद्य, श्री बांके बिहारी मंदिर के निर्माण के प्रेरणा स्रोत व कई संस्थानों के संस्थापक वैद्य पं. लक्ष्मीकांत पांडेय की 13 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव हथौड़ा स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम परिसर में गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय ने कहा कि आमजन की सेवा के लिए वैद्य पं. लक्ष्मीकांत पांडेय को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री बांके बिहारी जैसे भव्य मंदिर उनके प्रेरणा व सोच का ही परिणाम है। अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय, जयनाथ सिंह, अशोक पांडेय, अशोक यादव, इमरान अली मंसूरी, रीता, जैन, पंकज पांडेय लूसी, अन्नू, आदिति, अमृत राज पांडेय, दृश्या, ...