गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नया गोरखपुर के तहत महत्वाकांक्षी 'वैदिक सिटी' परियोजना को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अनिवार्य अर्जन के साथ लैंडपूलिंग पर जोर देने के पक्ष में हैं, ताकि प्रभावित काश्तकारों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना परियोजना को जल्द जमीन पर उतारा जाए।

परियोजना का निरीक्षण मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह के साथ माडापार, तकिया मेदिनीपुर और कोनी में प्रस्तावित परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत विकसित होने वाली वैदिक सिटी लगभग 251.89 हेक्टेयर क्षेत्र में आकार लेगी।

गांवों का चयन इसके लिए शहर के पूरब-उत्तर हिस्से में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग से जु...