लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा शांति नगर में स्थित गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में रविवार को महिला दिवस के अवसर पर महिला आचार्या के नेतृत्व में आयोजित 21 कुंडीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसके उपरांत मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चेरीटेबल ट्रस्ट,सूरत गुजरात के सहयोग से बने छात्रावास का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि हरि कृष्ण धीरेंद्र भाई वींछी शास्त्री ने कहा कि संस्कृतिक राष्ट्रवाद, आध्यात्मिक जागरण और वैदिक शिक्षा का भाव जागृत कर भारत को फिर से सोने की चिड़िया वाला देश बनाया। जाएगा।कार्यक्रम में चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारी ने भाग लिया। इससे पुर्व शंख नदी के किनारे स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सभी अधिकारी के द्वारा माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। विरसा चौक से कार्यक्रम स्थल के रास्ते में जगह-जगह शह...