वैदिक विधि से शुरू हुआ शिवशक्ति धाम का पुनर्निर्माण कार्य
रामगढ़, जून 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्रीश्री शिवशक्ति धाम मंदिर के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण की दिशा में मंगलवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ पहला कदम बढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मूर्ति विसर्जन, रुद्राभिषेक, हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में यजमान के रूप में निर्मल अग्रवाल सपत्नीक शामिल हुए, जबकि आचार्य अशोक मिश्रा व मुकेश पांडेय ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। अनुष्ठान के दौरान मंदिर में स्थापित शिव परिवार की प्रतिमा व शिवलिंग का गौरी-गणेश पूजन, रुद्राभिषेक और महाआरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत विसर्जन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंदिर पुनर्निर्माण समिति ने बताया कि पुराने मंदिर को हटाकर यहां एक भव्य एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.