बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में नव शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। प्रबंध समिति के सदस्य अंकुर जैन एवं बिजेंद्र कुमार जैन यज्ञमान के रुप में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शिक्षकों, स्टाफ के साथ साथ विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने सभी बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का प्रण दिलाया। वेद मंत्रों की गूंज, श्रद्धा से ओत-प्रोत भावनाएँ और सामूहिक प्रार्थनाओं ने वातावरण को अद्भुत, आकर्षक एवं मनमोहक बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...