एटा, अप्रैल 25 -- शनिवार को आर्ष गुरुकुल यज्ञतीर्थ में वार्षिकोत्सव आयोजन ब्रह्म यज्ञ से प्रारंभ हुआ। तीन आर्य मुनियों को वैदिक परंपरा के अनुसार वानप्रस्थ आश्रम की दीक्षा ग्रहण कराई गई। आर्ष गुरुकुल यज्ञतीर्थ के वार्षिकोत्सव में कुलाधिपति डॉ. वागीश आचार्य ने प्रवचन के माध्यम से बताया कि मन के विस्तार और सबको अपना समझना ही वानप्रस्थ आश्रम का व्यावहारिक स्वरूप है। शिवपाल आर्य ने आर्य समाज, वैदिक परंपरा से संबंधित भजन प्रस्तुत किए। भजनोपदेशक शिवपाल आर्य ने ईश्वर स्तुति के भजन सुनाए। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस में ब्रह्मा यज्ञ आचार्य कमलेश कुमार शास्त्री, आचार्य शुचिषद् मुनि ने बलराम मुनि, चन्द्र मुनि एवं विजयेन्द्र मुनि को वानप्रस्थ दीक्षा प्रदान कराई।आचार्य सुरेश चन्द्र शास्त्री, विनय विद्यालंकार, उपमंत्री डॉ. अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष शिवस्व...