बलरामपुर, फरवरी 28 -- हर्रैय्या सतघरवा, बलरामपुर। ग्राम गुगौली कला स्थित लगभग 200 वर्ष प्राचीन श्री शंकर जी शिवालय मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-प्रतिष्ठा के साथ किया गया। वर्षों पुराना यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहाँ श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय के साथ मंदिर की संरचना जर्जर हो गई थी, जिसके चलते ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने इसके पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। समाजसेवी वीरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हुआ है। इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है। मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं एवं संस्थाओं ने उदारतापूर्वक सहयो...