प्रयागराज, नवम्बर 5 -- जिला प्रशासन व प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम नोज पर भव्यता के साथ देव दीपावली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति अनिश कुमार गुप्ता, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व डीएम मनीष वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा मैया की आरती उतारी और दीपदान किया। डीएम ने अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एडीजी जोन संजीव गुप्ता, आईजी अजय कुमार मिश्र, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...