कोडरमा, मार्च 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि चैत्र नवरात्रि की महासप्तमी पर झुमरी तिलैया स्थित शीतला माता मंदिर समेत विभिन्न पूजा पंडालों में माता के पट खुले। पट खुलते हीं श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ी। श्रद्धालु मंडप पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। शीतला माता मंदिर में इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय के साथ ही बरुण कुमार पांडेय,लक्ष्मी कांत पांडेय,सुरेश पांडेय और ऋषि कांत पांडेय ने पूजा कर वैदिक विधि-विधान के साथ मंदिर के पट खोले। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। वहीं पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर जय मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। वहीं इस द...