लखनऊ, मार्च 28 -- गोसाईगंज कस्बे का सर्व हिंदू सामूहिक विवाह शनिवार को आयोजित हुआ। शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 50 जोड़े वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। फेरे से पहले सभी 50 जोड़ों की बड़ी ही धूमधाम से माता चतुर्भुजी मंदिर से बारात निकाली गई, जो मातारानी के मंदिर से निकलकर गुमटी नंबर पांच, बस स्टॉप से कस्बा मध्य बाजार होते हुए वापस शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के कल्याण मंडपम पर आकर संपन्न हुई। उसके बाद पंडितों और आचार्यों ने विधि-विधान से वर-वधू का विवाह संपन्न कराया। हिंदू समाज सेवा समिति के संस्थापक अनिल कुमार 'बऊवा' ने बताया कि नौ साल से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 283 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस बार भी सभी वर-वध...