मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुलम के तत्वावधान में रविवार को 12 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिविधान से किया गया। सिटी ब्लाक के बरकछा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुलम के अध्यक्ष शम्भूनाथ तिवारी ऊर्फ नन्हे तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। गुरुकुलम की ओर से इस परंपरा को जिले में पहली बार सामूहिक रूप से आयोजित हुआ। यज्ञोपवित संस्कार में आठ से 12 वर्ष की आयु के बटुकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख एवं वरिष्ठ समाजसेवी केशव नाथ तिवारी ऊर्फ मुन्ने तिवारी ने बताया कि यह संस्कार सनातन धर्म की पहचान है, लेकिन वर्तमान समय में लोग इसके महत्व को भूलते जा रहे है...