बाराबंकी, अप्रैल 27 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय नगर पंचायत के मालिनपुर वार्ड में सोमवार को पंचमुखी हनुमान जी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन, हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के दौरान विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार से परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अनुष्ठानों में भाग लिया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक स्थल की स्थापना नहीं, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर मालिनपुर निवासी स्वर्गीय शिवकुमार सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में श्रद्धाभाव से पूजन किया। उनके पुत्र राहुल सिंह, पवन सिंह और अमित सिंह ने भी धार्मिक अनुष्ठानो...