गोपालगंज, अप्रैल 21 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। बलथरी मोड़ स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच मंदिर के गुंबज की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। पूजा-पाठ का संचालन पंडित बलराम पाठक ने किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना कराते हुए गुंबज स्थापना के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मंदिर के गुंबज की स्थापना से मंदिर की पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इस अवसर पर यजमान के रूप में चंद्र पाठक, दिनेश पाठक, शिवजी पाठक, मनोज पाठक, भोला तिवारी, अखिलेश शाही, मंटू पाठक, शंभु पाठक, डॉ. दिवाकर पाठक, राकेश पाठक व चंद्रभूषण पाठक सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डूडीया में श...