मऊ, सितम्बर 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मधुबन में स्थापित गणेश जी महाराज के भव्य दरबार में उपास्थिती दर्ज कराई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंत्री ने श्री गणेश जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गणपति बप्पा की आरती की। आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन-पूजन के बाद मंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं, हमारे प्रथम पूज्य देवता हैं, उनकी कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। गणपति बप्पा के दर्शन पाकर वे भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखते हैं और समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। आयोजन को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित...