गोरखपुर, मई 17 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के नवनिर्मित कार्यालय भवन का शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम धार्मिक आस्था वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने फीता काटकर भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति एवं पूजा-अर्चना के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा उनकी पत्नी मुगेश विश्वकर्मा तथा नगर के इक्कीस सभासदों की मौजूदगी में नए भवन में प्रवेश किया गया। गुरुवार सुबह से ही कार्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान पूजन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन चल रहा था। मानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भवन का शुभारंभ कराया गया। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। भवन प्रवेश के दौरान नगर प...