प्रयागराज, अप्रैल 8 -- आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बुधवार को हवन-पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान प्रबंधक पंकज जायसवाल, प्रधानाचार्या नीना प्रजापति, प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, ऋचा अवस्थी, ऋतु अरोरा, अनुपमा श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न हुआ। प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्राओं को महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सलोनी अग्रवाल, रैहा इदरीश, शारदा कुमारी, विनीता सिंह, अनुपमा सिंह, पूजा कक्कड़, दीपा भारती, सीमा पांडे, प्रमिला अवस्थी, कान्ती सैनी, श्वेता वर्मा, आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...