गुमला, अप्रैल 3 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर स्थित मनोरमा सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास औरआध्यात्मिक माहौल में हुआ। नए सत्र की शुरुआत के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष एक भव्य हवन कुंड का निर्माण किया गया, जहां गूंजते वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां अर्पित की गयी। पुरोहित गोपाल कुमार मिश्रा ने विधिवत रूप से शांति और विद्या प्राप्ति के मंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिका व विद्यार्थियों ने हवन कुंड में आहुति डाली और अपने उज्ज्वल-सफल भविष्य की मंगलकामना की। हवन कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल आइन्द ने नए सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में कदम रखने वाले सभी छात्र-छात्राओं और आचार्यों का हार्दिक अभिनंद...