मधुबनी, मई 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। कपिलेश्वर मंदिर परिसर में प्रस्तावित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर गुरुवार को धार्मिक वातावरण के बीच तांत्रिक पद्धति से धर्म ध्वजा स्थापना अनुष्ठान संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न इस अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। अनुष्ठान में गणेश कुमार, आचार्य संतोष झा, प्रभात रंजन, नागेंद्र चौरसिया, जीवन राय, दिनेश यादव और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य चंद्रनाथ मिश्र के निर्देशन में ध्वजा पूजन एवं स्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि धर्म ध्वजा स्थापना यज्ञ के औपचारिक आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। यह विजय, आध्यात्मिक ऊर्जा और धर्म रक्षा का संदेश देती है। ध्वजा के माध्यम से भगवान शिव और आदिशक्ति को यज्ञ स्थल पर आमंत्रित किया जाता है। यज्ञ ज्योति के...