बागपत, जनवरी 25 -- नगर के आर्य समाज बड़ौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा राजेंद्र आर्य तथा यजमान वीरपाल सिंह रहे। वहीं आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा जसवीर मलिक तथा यजमान नरेंद्र सिंह रहे। प्रीतम सिंह आर्य ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि भारतीय संविधान की आत्मा प्राचीन वैदिक परंपरा से प्रेरित है। वेदों में वर्णित मानव मूल्य सामाजिक समरसता और न्याय की भावना ही हमारे संविधान का आधार हैं। हवन में डा. ओमवीर सिंह, डा. हरपाल सिंह, हरवीर सिंह, सत्यपाल पथौलिया, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, जयदेव आर्य, तेजेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...