आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति संस्थान की तरफ से शनिवार को राहुल नगर स्थित एक होटल में नारी शक्ति सम्मान समारोह-2026 हुआ। मुख्य वक्ता ऊषा शर्मा ने कहा कि हम अधूरे नहीं, हम अभागे नहीं, बात इतनी ही है, हम जागे नहीं...। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से वीरता की सीख लेनी चाहिए। हम देवी हैं, लेकिन विचार करें कि कहीं हमारी दिशा गलत तो नहीं। वैदिक काल में नारी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था। लेकिन धीरे-धीरे वह रूढ़ीवादी सोच ने उसे बंधन में बांध दिया। सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि हमें महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। तभी ऐसे आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है। अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के प्रति समर्पण की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार...