वाराणसी, अगस्त 25 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट संचालित सद्गुरु सदाफल देव आप्त वैदिक गुरुकुलम् में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने शौर्य, आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। गुरुकुल की विशिष्ट शिक्षा पद्धति में शास्त्र और शस्त्र के समन्वय पर विशेष बल है। विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, भारतीय दर्शन, संस्कृत और सनातन संस्कृति का अध्ययन कराया जाता है। उन्हें योग, व्यायाम, आत्मरक्षा, शौर्य और कौशल के माध्यम से शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत किया जाता है। गुरुकुल के प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षित विद्यार्थी सनातन संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय वैदिक परंपराओं के संरक्षण, समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव क...