वैदिक की शतकीय पारी से भोला एकादश जीता
कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्व. मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में भोला एकादश ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में भोला एकादश ने दिनेश मिश्रा एकादश को सात विकेट से पराजित किया। भोला एकादश की ओर से वैदिक ने 80 गेंद पर 18 चौके व दो छक्कों की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।सप्रू मैदान में हुए मैच में दिनेश मिश्रा एकादश ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से आयमन ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में वैदिक ने तीन और आनव व लक्ष्य ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी भोला एकादश ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से वैदिक ने 121 रन की शतकीय पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.