भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में कर्मियों की वेतन कटौती का विरोध तेज हो रहा है। लगातार कर्मियों की तरफ से विवि प्रशासन को ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गलत तरीके से वेतन कटौती की गई है। इसको लेकर अब कर्मचारी संघ भी आंदोलन की राह चलने वाला है। यही वजह है कि बिहार राज्य विवि एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार मंडल ने वृहत परिषद् की बैठक छह सितंबर को टीएनबी कॉलेज प्रशाल में बुलाई है। महासंघ की तरफ से प्रक्षेत्र के सभी इकाई संघ एवं पार्षद कार्यकारिणी सहित जिला इकाई के सदस्यों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताया विरोध,प्रदर्शन इसमें पांच मुख्य एजेंडों पर आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार होगा। इसमें कर...