समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- पूसा, निसं। वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा है। मामला विवि के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. गीता कुमारी के स्थानांतरण से जुड़ा है। 18 मई 2025 को उनका स्थानांतरण केला अनुसंधान केंद्र, गोरौल, वैशाली कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद एकलपीठ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। बाद में 20 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर कुलपति को स्थानांतरण की शक्ति प्रदान की गई। इसके बाद विवि ने लेटर्स पेटेंट अपील दायर की। यह भी पढ़ें- निदेशक ने प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति के ट्रांसफर में पकड़ा गड़बड़ी आठ सितंबर को हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते ह...