कौशाम्बी, फरवरी 28 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशांबी द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक चायल में किया गया। जिसमें महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन के विज्ञान के कार्यों, योगदान एवं रमन प्रभाव पर विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान तथा विद्यार्थियों के मध्य मॉडल, पोस्टर, विज्ञान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में खोज की प्रवृत्ति का जागृत होना आवश्यक है। विज्ञान समझने के लिए तर्क का होना आवश्यक है। तार्किक शक्ति के द्वारा ही विद्यार्थी नवीन तकनीक, नवाचार एवं जुगाड़...