बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय पर्व वैज्ञानिक सोच के साथ बनाए गए थे। यह मानवमात्र के लिए हैं। इसे किसी वर्ग विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इसे सबको मिलकर मनाया जाना चाहिए। यह बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कही। उन्होंने कहा कि होली केवल हिन्दुओं का त्यौहार नहीं है, बल्कि धरती पर रहने वाले जितने लोग अन्न खाते है उन सबका त्यौहार है। इस अवसर वैदिक यज्ञ हुआ। प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि यह यज्ञ ऋतुओं के बदलने पर पैदा हुए रोगों के नाश के लिए मनाए जाने वाला त्योहार है। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, नितेश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, पूजा साहनी, अंशिका पाण्डेय, स्वप्नल, शिवांगी गुप्ता, मान्या आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...