वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला
पिथौरागढ़, जून 12 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बची लाल शाह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बड़ाबे में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। विज्ञान किटों की सहायता से विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को नगर के ऐंचोली व बड़ाबे में उत्तराखण्ड सेवा संस्थान की ओर से विज्ञान व प्रौद्योगिकी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को स्केल, अम्लीय व क्षारीय पदार्थों की पहचान, उनके दैनिक जीवन में उपयोगों की जानकारी दी गई। इलेक्ट्रोप्लेटिंग का प्रयोग दिखाकर विद्युत अपघटन की प्रक्रिया को समझाया गया। लेज़र प्रकाश व लेंसों की सहायता से प्रकाश के अपवर्तन, अभिसरण और अपसरण जैसे सिद्धांतों का रोचक प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.