बहराइच, अगस्त 10 -- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यशाला आयोजित बहराइच, संवाददाता। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जीआईसी बहराइच के मुंशी प्रेमचंद सभागार में प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने किया।विशिष्ट अतिथि वित्त एवम लेखाधिकारी बहराइच ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को अपने आसपास के संसाधनों, परिवेश, पर्यावरण एवं स्थानीय समस्याओं से जोड़ते हुए विज्ञान आधारित समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है। जिला समन्वयक डॉ. नन्द कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी जूनियर तथा 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी सीनियर श्रेणी में प्रतिभाग कर सकते ह...