मेरठ, अप्रैल 22 -- अपर गन्ना आयुक्त ओर मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बुधवार को गन्ना विभाग की टीम के साथ किनौनी चीनी मिल क्षेत्र के गांवों में भ्रमण किया। गन्ना बुआई को वैज्ञानिक और नई तकनीकी विधि से करने की सलाह किसानों को दी। जिससे गन्ना उत्पादन को बढ़ाया जा सकेगा। डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि उन्नत किस्मों का चयन, आधुनिक बुवाई, वैज्ञानिक तकनीक, संतुलित पोषण प्रबंधन और नवीन कृषि उपकरणों का समुचित उपयोग ही किसानों की आय बढ़ाने का वास्तविक आधार बनेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि ट्रेंच विधि, ड्रिप सिंचाई, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं उन्नत प्रजातियों की बुवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अपर गन्ना आयुक्त ने फसल सर्वेक्षण का निरीक्षण किया चीनी मिल की ओर से गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित गन्ना बुवाई की समीक्ष...