बांका, मार्च 30 -- रजौन(बांका)।निज संवाददाता मैट्रिक की परीक्षा 2026 में बिहार टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि कुमारी ने ना सिर्फ अपने माता- पिता बल्कि पूरे समाज के लोगों का सीना भी फक्र से ऊंचा कर दिया है। पुष्पांजलि इलाके के छात्र-छात्राओं के लिए आइडियल बन कर प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के गोपालपुर की रहने वाली है। पुष्पांजलि सिमुलतला स्कूल की छात्रा है। पुष्पांजलि ने मैट्रिक परीक्षा में कुल 493(98.4%) अंक प्राप्त किया है। इसकी शानदार सफलता पर पूरा क्षेत्र गदगद है। घर घर में पुष्पांजलि कुमारी की चर्चा हो रही है। रविवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली बिहार टॉपर को आशीर्वाद देने आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट रही है। इलाके के लोगों का प्यार देख इस होनहार बिटिया के पिता लालमोहन शर्मा व मात...