वैज्ञानिक प्रज्ञा पांडेय, परिजनों में खुशी का माहौल
चित्रकूट, अगस्त 1 -- रामनगर। कस्बे के रहने वाले आशुतोष पांडेय की बेटी प्रज्ञा पांडेय वैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन करेगी। उसने इसके लिए हाल ही में आईआईएसईआर की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी है। प्रज्ञा ने प्राथमिक स्तर की पढ़ाई महारानी अवन्तिबाई, कर्पुरी ठाकुर विद्यालय तथा हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा महात्मा ज्योतिबा राव फूले इंटर कालेज से पूरी की। इसके बाद घर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। उसने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की प्रवेश परीक्षा में पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली। उड़ीसा के बरहमपुर स्थित भारतीय शिक्षा विज्ञान अनुसंधान संस्थान से वापस लौटने पर परिजनों समेत लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- IAS Devangi Meena: 3 बार प्रीलिम्स में फेल, रिश्तेदारों ने मारे ताने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.