भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी मानसून सीजन में किसान वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। अगार में मौसमी सब्जी की खेती करना हर स्तर से फायदेमंद होता है। यह फसल कृषकों को कम लागत और समय में ज्यादा मुनाफा देता है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि ठंड में होने वाली मौसमी सब्जी की खेती किसान अभी कर लें तो अक्टूबर-नवंबर माह में बिक्री कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए खेत में नर्सरी डालने का यह समय उपयुक्त है। किसान टमाटर, बैंगन, मिर्च, फूलगोभी, गोभी आदि की नर्सरी डाल सकते हैं। इसके अलावा किसान भिंडी, नेनुआ, करेला, लौकी, कद्दू, बजरबटूट आदि सब्जी की बुआई भी कर सकते हैं। जिले में करीब 120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी की खेती की जाती है। समय के साथ किसानों...