जहानाबाद, फरवरी 28 -- विज्ञान प्रदर्शनी में किसी ने बनाया मॉडर्न फार्मिंग तो किसी ने 3 डी होलोग्राम का मॉडल ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का विधायक राहुल कुमार ने किया शुभारंभ जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं फूड फेयर का भव्य आयोजन किया गया था जिसका शुभारंभ जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार और एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ चंद्रभूषण शर्मा द्वारा किया गया। बच्चों ने स्मार्ट सिटी, मॉडर्न वाटर हार्वेस्टिंग, थ्री डी होलोग्राम, वर्किंग ह्यूमन हार्ट मॉडल, स्मार्ट विलेज सहित कुछ ऐसे प्रोजेक्ट बनाए थे जिसे देखकर विधायक और विज्ञान के शिक्षक रहे पूर्व प्राचार्य ने उनकी हौसलाफ़जाई की। विधायक राहुल कुमार एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए सभी प्रोजेक्ट का अवलोकन किया एवं बच्चों से...