संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला विज्ञान क्लब ने राजकीय हाई स्कूल बघौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर राजेश कुमार यादव ने कहा कि सभी विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ नवाचार की दिशा में कार्य करें।प्रोफेसर राजेश कुमार यादव ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वैज्ञानिक सोच और तकनीकी कौशल देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनना चाहिए और हर विषय को प्रश्नों के माध्यम से समझने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंन...