पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। आईएमए के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विद साइंस थीम पर एक उच्च स्तरीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवीय संवेदनाओं के समन्वय द्वारा रोगी उपचार में सुधार पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्ञान प्रकाश ने आधुनिक चिकित्सा में एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिसेज की आवश्यकता पर जोर दिया। चिकित्सकों से वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। क्रिटिकल केयर पर विशेष फोकस किया गया। हाइपोटेंशन मैनेजमेंट को सरल बनाने के क्रम में तकनीकी सत्र का प्रमुख आकर्षण स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आईसीयू इंचार्ज डॉ. अरविंद एम का व्याख्यान ...